भारत का यूरिया आयात हुआ दोगुना, जानिए क्या कहता है फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया

Urea Import: घरेलू उत्पादन में गिरावट के कारण चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले आठ महीनों में भारत का यूरिया आयात दोगुने से अधिक बढ़कर 71.7 लाख टन हो गया है। फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अप्रैल-नवंबर 2024-25 के दौरान यह आयात पिछले वर्ष की समान अवधि के 32.6 लाख टन से 120.3 प्रतिशत अधिक रहा।

Urea Import: चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले आठ महीनों में भारत का यूरिया आयात तेजी से बढ़ा है। घरेलू उत्पादन में कमी के कारण देश को किसानों की जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशी आपूर्ति पर अधिक निर्भर होना पड़ रहा है। फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से नवंबर 2024-25 के दौरान भारत ने 71.7 लाख टन यूरिया का आयात किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 32.6 लाख टन था। यानी यूरिया आयात में 120 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Kisan ki Khabaren, Krish se Judi Khabren, Urea import, Domestic fertilizer production

खाद की बढ़ती जरूरत ने बढ़ाया विदेशी सहारा (तस्वीर-istock)

घरेलू उत्पादन में कमी और बिक्री में बढ़ोतरी

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच घरेलू यूरिया उत्पादन में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1.97 करोड़ टन रह गया। इसके उलट, किसानों द्वारा यूरिया की मांग बढ़ी है। इस दौरान कुल यूरिया बिक्री 2.3 प्रतिशत बढ़कर 2.54 करोड़ टन तक पहुंच गई। उत्पादन कम होने और मांग बढ़ने की वजह से आयात बढ़ाना जरूरी हो गया।

End of Feed