पीएम मोदी की किसानों को बड़ी सौगात, पीएम धन धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की आज करेंगे शुरुआत

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, Dalhan Aatmanirbharta Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में एक विशेष कार्यक्रम के तहत किसानों से संवाद करेंगे और कृषि क्षेत्र के लिए 35,440 करोड़ रुपये की दो बड़ी योजनाएं शुरू करेंगे। इनमें 24,000 करोड़ रुपये की 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 11,440 करोड़ रुपये की 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' शामिल हैं।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, Dalhan Aatmanirbharta Mission : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 अक्टूबर 2025) को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे किसानों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा है कि यह कार्यक्रम किसान कल्याण, कृषि आत्मनिर्भरता और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

PM Narendra Modi, PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, dalhan aatmanirbharta mission

दलहन और धन धान्य योजना से खुलेगा किसानों का भाग्य (तस्वीर-PTI/istock)

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश का कृषि और ग्रामीण क्षेत्र 11 अक्टूबर को एक नए इतिहास का साक्षी बनने वाला है। नई दिल्ली में सुबह करीब 10:30 बजे पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ का सौभाग्य मिलेगा। इन योजनाओं से जहां कम उपज वाले 100 जिलों में पैदावार बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं दालों के उत्पादन में भी तेजी आएगी। इस विशेष कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े सेक्टर की 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा। इनसे ना केवल हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में नई खुशहाली आएगी, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा।

End of Feed