PDMC: प्रति बूंद अधिक फसल योजना में हुआ बदलाव, सरकार ने बढ़ाई किसानों की ताकत!

Per Drop More Crop Scheme: केंद्र सरकार ने सूक्ष्म स्तर पर जल भंडारण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ (PDMC) योजना के दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। कृषि मंत्रालय ने ‘अन्य आविष्कार’ सेक्शन का विस्तार करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्थानीय जरुरतों के अनुसार जल प्रबंधन गतिविधियों की योजना बनाने की अधिक स्वतंत्रता दी है।

Per Drop More Crop Scheme : केंद्र सरकार ने जल संसाधनों के संरक्षण और कृषि में सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'प्रति बूंद अधिक फसल' (Per Drop More Crop - PDMC) योजना के दिशानिर्देशों में अहम बदलाव किए हैं। इन संशोधनों का मकसद किसानों को जल संरक्षण की दिशा में अधिक लचीलापन और संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि वे स्थानीय जरूरतों के अनुसार जल संचयन प्रणालियों का निर्माण कर सकें।

Per Drop More Crop Scheme

कृषि में क्रांति: केंद्र सरकार की नई पहल से सूक्ष्म सिंचाई को मिलेगा बढ़ावा (तस्वीर-X)

‘अन्य आविष्कार’ श्रेणी का हुआ विस्तार

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘अन्य आविष्कार’ (Other Interventions) श्रेणी का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिग्गी (पानी भंडारण टैंक), जल संचयन प्रणालियों और अन्य सूक्ष्म जल प्रबंधन गतिविधियों की योजना बना सकेंगे। ये योजनाएं न केवल व्यक्तिगत किसानों के लिए बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी लागू की जा सकेंगी।

End of Feed