भारत में काजू का उत्पादन कितना, टॉप 10 राज्यों में 'राजा' कौन ?

Cashew Production in India: भारत काजू उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका उत्पादन भारत के कई राज्यों में होता है। लेकिन एक राज्य देश का सबसे बड़ा काजू उत्पादक (Sabse Bada kaju utpadak rajya) है यानी इसका दबदबा है। आइए जानते हैं टॉप 10 राज्यों में कहां कितना काजू का उत्पादन (Kaju ka utpadan) होता है कौन नंबर वन है। देश भर में प्रति वर्ष कितना उत्पादन होता है।

Cashew Production in India: बड़े चाव से ड्राई फ्रूट काजू खरीदते हैं, खाते हैं। क्या आपको पता है? देश में कितना और कौन सा राज्य सबसे अधिक काजू का उत्पादन करता है। अगर नहीं जानते हैं तो यहां विस्तार से जानिए। भारत में काजू उत्पादन ने 2023-24 के सत्र में महत्वपूर्ण आंकड़े दर्ज किए हैं। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) और कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल काजू उत्पादन करीब 773 हजार मीट्रिक टन रहा, जिसमें महाराष्ट्र सबसे आगे है। महाराष्ट्र ने 197.30 हजार टन काजू का उत्पादन किया, जो देश के कुल उत्पादन का करीब 24.82% हिस्सा है। यह आंकड़ा महाराष्ट्र को भारत का प्रमुख काजू उत्पादक राज्य बनाता है।

Cashew Production in India

भारत में काजू का उत्पादन (तस्वीर-Canva/istock)

आंध्र प्रदेश ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है, जहां 133.80 हजार टन काजू का उत्पादन हुआ, जो कुल उत्पादन का 16.83% है। तीसरे स्थान पर ओडिशा है, जिसका उत्पादन 126.13 हजार टन रहा और यह कुल उत्पादन का 15.87% हिस्सा बनाता है। ये तीन राज्य मिलकर देश के कुल उत्पादन का करीब 57.5% हिस्सा रखते हैं, जो काजू उत्पादन में उनकी अहम भूमिका को दर्शाता है।

End of Feed