पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त: दिवाली पर भी नहीं आए पैसे, अब कब आएगी किस्त?

PM Kisan Yojana 21st installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार अभी भी जारी है। कुछ राज्यों में यह किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन बाकी राज्यों के किसान अभी इंतजार कर रहे हैं। यहां जानिए यह किस्त कब जारी की जा सकती है। फिलहाल, गलत खबरों से बचें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

PM Kisan Yojana 21st installment : पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार इस बार किसानों ने दिवाली के मौके पर किया था, लेकिन यह किस्त अब तक नहीं आई है। आइए जानते हैं कि अभी तक किस राज्यों में किस्त जारी हुई है और बाकी किसानों को पैसे कब तक मिल सकते हैं।

Kisan ki khabar, PM Kisan Yojana, PM Kisan 21st installment, PM Kisan payment delay

पीएम किसान की कब आएगी 21वीं किस्त (तस्वीर-istock)

PM Kisan: दिवाली पर नहीं आई 21वीं किस्त

देशभर के किसान 20 अक्टूबर 2025 को दीवाली के दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि सरकार त्योहार से पहले यह किस्त जारी करेगी। लेकिन 20 अक्टूबर को पूरा दिन बीत गया, फिर भी किसानों के खाते में 2,000 रुपये नहीं आए। कुछ राज्यों में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई, जबकि कुछ जगहों पर 21 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है।

End of Feed