मिट्टी की उर्वरता जांचने के लिए जल्द आएगा नया मोबाइल ऐप, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, कृषि मंत्री का ऐलान

Soil Fertility App: केंद्र सरकार जल्द किसानों के लिए मोबाइल ऐप लाएगी, जिससे मिट्टी की उर्वरता जांचना आसान होगा। ऐप बताएगा मिट्टी में पोषक तत्व और जरूरी उर्वरक की सही मात्रा।

Soil Fertility App : केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए एक नई तकनीक लाने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि जल्द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे किसान अपने खेत की मिट्टी की उर्वरता आसानी से जांच सकेंगे। इस ऐप की मदद से किसानों को यह पता चल सकेगा कि उनकी मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद हैं और किस उर्वरक की कितनी जरुरत है।

Soil Fertility App, Shivraj Singh Chouhan, Farmers, Soil Health, Fertilizer Usage, Organic Farming, Natural Farming, Soil Testing,

किसानों के लिए सरकार की नई पहल (तस्वीर-X)

मोबाइल बताएगा मिट्टी की पूरी जानकारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मंत्री शिवराज ने बताया कि किसान अपने खेत में खड़े होकर मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐप मिट्टी का विश्लेषण करके बताएगा कि खेत में कौन से पोषक तत्व कम हैं और फसल के लिए कितनी खाद डालनी चाहिए। इससे किसानों को सही समय पर सही मात्रा में उर्वरक इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। सरकार इस तकनीक पर तेजी से काम कर रही है ताकि किसानों की परेशानियां कम हो सकें।

End of Feed