Agriculture Sector: कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता, बेहतर गतिविधियों के लिए कृषि संहिता विकसित कर रहा बीआईएस

Agriculture Sector: कृषि मशीनरी, उपकरण और कच्चे माल के लिए मानक मौजूद हैं, एनएसी नीति निर्माताओं को आवश्यक संदर्भ और कृषक समुदाय को मार्गदर्शन प्रदान करके भारतीय कृषि में गुणवत्ता संस्कृति को सक्षम करने वाले के रूप में कार्य करेगा।

Agriculture Sector: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि वह कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता और सर्वोत्तम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि संहिता (एनएसी) विकसित कर रहा है। कृषि संहिता में उभरती कृषि प्रौद्योगिकियों, नवीन कृषि गतिविधियों और भारत भर में बदलती क्षेत्रीय स्थितियों को शामिल किया जाएगा। इस संहिता को विकसित करने में, जिन क्षेत्रों में मानकीकरण की कमी है, उनकी पहचान की जाएगी और उनके लिए मानक विकसित किए जाएंगे।

Corteva Agriscience, women farmers, global agriculture company

राष्ट्रीय कृषि संहिता (एनएसी) हो रही विकसित।

उपकरण और कच्चे माल के लिए मानक मौजूद

यह बीआईएस द्वारा विकसित अन्य सफल संहिताओं जैसे राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) और निर्माण तथा बिजली के लिए राष्ट्रीय विद्युत संहिता (एनईसी) के अनुरूप है। कृषि संहिता के विकास में तेजी लाने के लिए एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए, बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा, ‘‘जबकि कृषि मशीनरी, उपकरण और कच्चे माल के लिए मानक मौजूद हैं, एनएसी नीति निर्माताओं को आवश्यक संदर्भ और कृषक समुदाय को मार्गदर्शन प्रदान करके भारतीय कृषि में गुणवत्ता संस्कृति को सक्षम करने वाले के रूप में कार्य करेगा।’’

End of Feed