कृषि

Purabi Dairy: असम की 'पूरबी' डेयरी ने अलग-अलग टेस्ट वाला दूध किया लॉन्च, मिलेंगे आम, स्ट्रॉबेरी और केसर के फ्लेवर

Purabi Dairy: विभिन्न स्वाद वाले दूध का उत्पादन यहां सहकारी संस्था की सुविधा में किया जाता है, जिसे राज्य सरकार की विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित ‘अपार्ट’ परियोजना के तहत विकसित किया गया है। असम कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना का उद्देश्य चयनित कृषि वस्तु मूल्य शृंखलाओं के उत्पादन और कटाई के बाद के खंडों में मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।

Image

असम की पूरबी डेयरी के फ्लेवर मिल्क

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 'पूरबी' डेयरी ने पेश किए फ्लेवर मिल्क
  • अलग-अलग है टेस्ट
  • असम की पूरबी डेयरी

Purabi Dairy: ‘पूरबी’ ब्रांड के तहत काम करने वाले पश्चिम असम दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (डब्ल्यूएएमयूएल) ने विभिन्न स्वाद वाले दूध की एक नई रेंज पेश की है। शनिवार को जारी बयान के अनुसार, इसके साथ ही कंपनी इस उत्पाद को पेश करने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली डेयरी कंपनी बन गई है। विभिन्न स्वाद वाले (फ्लेवर्ड) इस दूध को लंबे समय तक रखा जा सकेगा। असम की सहकारिता मंत्री नंदिता गोरलोसा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में विभिन्न स्वाद वाले दूध... आम, स्ट्रॉबेरी और केसर... पेश किए।

ये भी पढ़ें -

विभिन्न स्वाद वाले दूध

विभिन्न स्वाद वाले दूध का उत्पादन यहां सहकारी संस्था की सुविधा में किया जाता है, जिसे राज्य सरकार की विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित ‘अपार्ट’ परियोजना के तहत विकसित किया गया है। असम कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना का उद्देश्य चयनित कृषि वस्तु मूल्य शृंखलाओं के उत्पादन और कटाई के बाद के खंडों में मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।

‘फ्लेवर्ड’ दूध की शुरुआत

बयान में कहा गया है कि लंबे समय तक उपयोग में आने वाले ‘फ्लेवर्ड’ दूध की शुरुआत से पूरे क्षेत्र में ब्रांड का महत्वपूर्ण विस्तार हो सकेगा। ‘पूरबी’ इस क्षेत्र की पहली डेयरी सहकारी संस्था बन गई है जो अपने उत्पादों के अंतर्गत ‘फ्लेवर्ड’ दूध की पेशकश कर रही है।

डब्ल्यूएएमयूएल के प्रबंध निदेशक एस.के. परिदा ने कहा कि इस साल मार्च में बाजार में पेश आइसक्रीम को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने सहकारी संस्था को लंबे समय तक उपयोग में आने वाला ‘फ्लेवर्ड’ दूध उतारने के लिए प्रोत्साहित किया है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article