Agra Crime news: आगरा में पुलिसकर्मी की बेटी का मर्डर, शव को सड़क किनारे जलाया, गुरुवार सुबह हुई शिनाख्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 03:02 PM IST

Agra Crime news: आगरा में पड़ोस के ही एक युवक ने पुलिसकर्मी की बेटी का मर्डर कर दिया। जिसके बाद अपने पिता के साथ मिलकर उसके शव को जला दिया। पुलिस को शव अधजली हालत में मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Agra Crime news: आगरा में पुलिसकर्मी की बेटी का मर्डर, शव को सड़क किनारे जलाया, गुरुवार सुबह हुई शिनाख्त
Photo Credit: Representative Image

Agra Crime news: यूपी की ताजनगरी आगरा से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की बेटी की पहले बेरहमी से हत्या की गई। जिसके बाद उसके शव को जला दिया गया। अगले दिन पुलिस को सूचना मिली तो लड़की के शव को कब्जे में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालांकि, बाद में लड़की की पहचाई खुशबू के रूप में की गई, जो आगरा की शांता कुंज कॉलोनी में रहती है। उसके पिता मथुरा में डायल 112 की पीआरवी में तैनात हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह खंदौली इलाके में एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसकी पहचान खुशबू के रूप में की जिसके पिता वीरपाल यूपी पुलिस के सिपाही हैं और मथुरा में तैनात हैं। खुशबू की हत्या सोमवार को कर दी गई थी। उससे पहले वह सोमवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर बुधवार को खुशबू का शव पुलिस को मिला तो मामला और संगीन हो गया। 

पड़ोसी ही निकले आस्तीन के सांप 

हैरान करने वाली बात ये है कि खुशबू को उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने मारा था। दरअसल, खुशबू कॉलेज की जगह उसके घर किसी विवाद को लेकर पहुंची थी। जहां उसकी बहस ज्यादा हो गई। खुशबू ने युवक को डराने के लिए चाकू दिखाया तो उसे गुस्सा आ गया और हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बाथरूम में छिपा दिया। जब बदबू आने लगी तो आरोपी ने अपने पिता को यह जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने बेटे के साथ खुशबू का शव रजाई में लपेटा और खंदौली ले जाकर उसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दूसरी ओर पुलिस ने खुशबू की शिनाख्त के बाद जब फोन डिटेल्स और पड़ोस में पूछताछ की, तो शक की सुई पड़ोसी युवक तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी का पिता अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!