बांग्लादेश में जमकर हो रहा बवाल, सरकारी कर्मचारियों का 4 दिनों से प्रदर्शन जारी; युनुस ने बुलाया सुरक्षा बल

बांग्लादेश में नये सेवा कानून के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों का सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहने के बीच अंतरिम सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी। सरकारी कर्मचारियों ने लोक सेवा (संशोधन) अध्यादेश-2025 को निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को चौथे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा, जिससे सचिवालय में प्रशासनिक गतिविधियां ठप्प हो गईं।

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में नये सेवा कानून के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों का सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहने के बीच मोहम्मद युनुस के नेतृत्व वाली देश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी। नये कानून के तहत अधिकारियों को कदाचार के लिए आसानी से बर्खास्त किया जा सकेगा।

Bangladesh Police SWAT

सचिवालय में SWAT की तैनाती

सचिवालय में सुरक्षा बल तैनात

अर्द्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB), पुलिस की विशेष हथियार एवं रणनीति (SWAT) इकाई तथा विशिष्ट अपराध-रोधी रेड एक्शन बटालियन (RAB) को मंत्रालयों और महत्वपूर्ण कार्यालयों वाले सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया है, जबकि पत्रकारों और आगंतुकों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

End of Feed