क्या बांग्लादेश में होने वाला है कुछ बड़ा? युनुस ने बुलाई अंतरिम कैबिनेट की आपात बैठक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने शनिवार को अंतरिम कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। यह बैठक मोहम्मद युनुस ने ऐसे समय पर बुलाई गई जब उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया पद से इस्तीफा देने की धमकी दी। युनुस के शनिवार को बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के साथ लगातार बैठकों से पहले सलाहकारों संग बैठक करने की उम्मीद है।

Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने शनिवार को अंतरिम कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। यह बैठक मोहम्मद युनुस ने ऐसे समय पर बुलाई गई जब उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया पद से इस्तीफा देने की धमकी दी।

Muhammad Yunus Bangladesh

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस (फाइल फोटो)

माना जा रहा है कि देश में चौतरफा घिरे मोहम्मद युनुस ने प्रशासन, राजनीतिक पार्टियों और सेना का समर्थन जुटाने के यह दांव चला है। इस घटनाक्रम से परिचित एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यूएनबी समाचार एजेंसी को बताया कि ईसीएनईसी (राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की कार्यकारी समिति) की बैठक के तुरंत बाद वह सलाहकारों से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, इस बैठक से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed