G-20 से शी जिनपिंग रहेंगे नदारद, पीएम ली कियांग पहुंचेंगे दिल्ली, चीन ने नहीं बताई वजह

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 4, 2023, 02:45 PM IST

राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 के अलावा इस सप्ताह जकार्ता में आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे। चीन ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है।

Xi Jinping to Skip G-20: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उनके देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर राज्य परिषद के प्रधानमंत्री ली क्विंग 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

जिनपिंग की गैर-मौजूदगी की वजह नहीं बताई

प्रवक्ता माओ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रहे इस उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन से शी की गैर-मौजूदगी का कोई कारण नहीं बताया। राष्ट्रपति शी इस सप्ताह जकार्ता में आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ली इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

End of Feed