Xi Jinping in Russia: तीन दिन की यात्रा पर रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन के साथ होगी अहम बैठक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2023, 05:56 PM IST

जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

Xi Jinping in Russia: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को तीन दिन के दौरे पर रूस पहुंचे। जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करेंगे।रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जिनपिंग-पुतिन के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है।

Jinping and Putin

रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

दोनों देशों की दोस्ती हो रही मजबूत

चीन और रूस ने जिनपिंग की यात्रा को दोनों देशों की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में बताया है। क्रेमलिन ने यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना का स्वागत किया है और कहा है कि इसमें पुतिन और जिनपिंग के बीच वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी।

End of Feed