Xi Jinping : चीन के मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच साल का एक और कार्यकाल मिल गया है। चीन की संसद ने अभूतपूर्व रूप से जिनपिंग को पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया। रिपोर्टों के मुताकि इस चुनाव में कोई और दूसरा उम्मीदवार नहीं था। यही नहीं, जिनपिंग को देश के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का तीसरी बार चेयरमैन चुना गया है। चीन की संसद ने झाओ लेजी को सदन का नया चेयरमैन और हान झेंग को उप राष्ट्रपति चुना है।
पांच साल और राष्ट्रपति रहेंगे शी जिनपिंग।
पिछले साल अक्टूबर में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने अपनी कांग्रेस में 69 वर्षीय चिनफिंग को फिर से सीपीसी नेता के रूप में चुना था। सीपीसी की कांग्रेस की बैठक पांच साल में एक बार होती है।
