दुनिया के सबसे मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम भी आए ट्रंप के एक्शन की जद में, ICE ने हिरासत में लिया तो छोड़ा अमेरिका

खाबी लेम की हिरासत और अमेरिका छोड़ने की घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आव्रजन पर बढ़ती कार्रवाई के बीच हुई है। लॉस एंजिल्स में ICE ने बड़े पैमामने पर छापे मारे हैं।

TikTok star Khaby Lame leaves US- लाखों फॉलोअर्स वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय टिकटॉक स्टार खाबी लेम को लास वेगास में इमिग्रेशन एजेंटों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने अमेरिका छोड़ दिया है। उन पर वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकने का आरोप है। सेनेगल-इटैलियन टिकटॉक स्टार का नाम सेरिंगे खाबेन लेम है, उन्हें शुक्रवार को हैरी रीड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था, लेकिन निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दे दी गई। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के प्रवक्ता ने एक बयान में इसकी पुष्टि की।

Khaby Lame

खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा

वीजा की शर्तों से अधिक समय तक रुके रहे

ICE प्रवक्ता ने कहा कि लेम 30 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे और अपने वीजा की शर्तों से अधिक समय तक रुके रहे। उन्होंने अपनी हिरासत पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। खाबी लेम की हिरासत और अमेरिका छोड़ने की घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आव्रजन पर बढ़ती कार्रवाई के बीच हुई है। लॉस एंजिल्स में एजेंसी ने बड़े पैमामने पर छापे मारे हैं। ICE के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

End of Feed