क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया में ऐसा भी एक होटल है जिसके एक रात किराया आपकी जिंदगी भर की कमाई से भी ज्यादा हो सकता है। जी हां, ये हकीकत है और ऐसा ही होटल है दुबई में जो इस कदर आलीशान है कि इसका किराया सोच से भी परे है। इस होटल का नाम है अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट और यहां एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं।
ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल (Credit: Atlantis resort website)
अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट सबसे महंगा
मध्य पूर्व अक्सर अपने पर्यटकों को शानदार सुविधाएं देने के लिए जाना जाता है। लेकिन ये शानदार रिजॉर्ट में एक रात ठहरने के लिए लक्जरी शब्द ही शायद कम पड़ जाएगा। अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट दुबई में पूरी दुनिया में सबसे महंगा रिजॉर्ट माना जाता है। यहां एक रात ठहरने का किराया ही आपको हैरान कर देगा। अटलांटिस द रॉयल की शानदार सजावट और सुविधाएं सोच से भी बढ़कर हैं।
रॉयल मेंशन रूम में ठहरने की कीमत 1 लाख डॉलर
अटलांटिस द रॉयल में लगभग 800 कमरे हैं, जिसमें पूरे होटल में सबसे महंगा कमरा रॉयल मेंशन रूम है। हर रात रॉयल मेंशन रूम में ठहरने की कीमत 100,000 अमेरिकी डॉलर है, जो 82.5 लाख रुपये से अधिक है। इसी से आपको अंदाजा हो गया होगा कि इस रिजॉर्ट में किस तरह के इंतजाम होंगे।
लॉबी के अंदर सोने और संगमरमर की सजावट
अटलांटिस होटल के मुख्य आकर्षणों में से एक रिजॉर्ट के अंदर बने एक्वेरियम और कमरे व लॉबी के अंदर सोने और संगमरमर की सजावट है। होटल की दीवारों को असली सोने के वॉलपेपर से सजाया गया है और बाथरूम इतालवी संगमरमर से बने हैं। दुबई के अटलांटिस होटल में रॉयल मेंशन रूम की कीमत लगभग 82.5 लाख रुपये प्रति रात और 22 प्रतिशत टैक्स अलग से लगता है। इसके अलावा अटलांटिस द रॉयल होटल में सबसे सस्ते कमरे की कीमत लगभग 4,134 दिरहम है, जो लगभग 92,000 रुपये है।
अच्छी नींद दिलाने के लिए 'पिलो मेन्यू' भी
एक और कमरा है जिसकी कीमत थोड़ी कम मानी जाती है। ये पैनोरमिक पेंटहाउस है, जिसका एक रात का किराया लगभग 36,000 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 30 लाख रुपये है। इन कमरों में Hermes, Frette, और Graff जैसे लक्जरी ब्रांड की सुविधाएं मिलती हैं। अल्ट्रा-लक्जरी होटल में 17 सेलिब्रिटी रन रेस्तरां और बार हैं, और दुनिया का सबसे बड़ा जेलीफिश एक्वेरियम भी है। लोगों को रात में अच्छी नींद दिलाने के लिए एक 'पिलो मेन्यू' भी मिलता है, जिसमें कूल-डाउन पिलो, मेमोरी फोम, बॉडी पिलो और अन्य विकल्प उपलब्ध होते हैं।
