'दुनिया का सबसे गंदा आदमी' अमौ हाजी का 94 साल की उम्र में निधन, जीता था विचित्र जीवन, पहली बार किया स्नान, हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:51 PM IST

World dirtiest man death : 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी' कहे जाने वाले अमौ हाजी (Amou Haji) को ग्रामीणों ने पहली बार स्नान कराया और फिर उसकी मौत हो गई। वह 94 वर्ष के थे। वह बहुत ही विचित्र ढंग से जीवन जीता था। उन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी है।

World dirtiest man death : दशकों से स्नान नहीं करने पर 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी' कहे जाने वाले एक ईरानी व्यक्ति अमौ हाजी का निधन (Amou Haji death) हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। अमौ हाजी - उनका असली नाम नहीं, बल्कि बुजुर्ग लोगों को दिया जाने वाला एक प्यारा उपनाम है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने स्टेट मीडिया के हवाले से बताया कि रविवार को देजगाह गांव में उनका निधन हो गया।

World dirtiest man death

'दुनिया का सबसे गंदा आदमी' का निधन

IRNA (इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी) के अनुसार, हाजी बीमार होने के डर से स्नान करने से बचते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले पहली बार ग्रामीण उन्हें नहाने के लिए बाथरूम में ले गए थे।

End of Feed