सिर्फ 45 दिन रही कुर्सी...Liz Truss बनीं सबसे कम समय तक ब्रिटेन की गद्दी संभालने वाली PM, जानें क्यों दिया इस्तीफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:24 PM IST

Liz Truss: इस्तीफा देने से एक दिन पहले ही लिज ट्रस ने सत्ता में बने रहने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा था कि वह "एक योद्धा हैं और मैदान छोड़ने वाली नहीं हैं।" लेकिन दो वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे और आर्थिक नीतियों की आलोचनाओं के बाद ट्रस ने अब इस्तीफा दे दिया है।

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ( Liz Truss) के इस्तीफा देने के साथ ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए हैं। इस इस्तीफे के साथ ही लिज ट्रस ब्रिटेन की पीएम की गद्दी पर सबसे कम समय तक राज करने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं। ट्रस ने सिर्फ 45 दिनों तक ही ब्रिटेन पर शासन किया।

क्यों दिया इस्तीफा

लिज ट्रस का कार्यकाल शुरूआती दिनों में अच्छा रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर आलोचना शुरू हो गई। पिछले महीने ट्रस की सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी। जो असफल रहा। इसी के बाद देश में आर्थिक उथल-पुथल हो गई और राजनीतिक संकट पैदा हो गया। इसके बाद ट्रस के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया और ट्रस डैमेज कंट्रोल में जुट गईं, लेकिन असफल रहीं।

End of Feed