भारत ने ऐसा क्या किया कि बांग्लादेश के तेवर पड़ गए नरम? यूनुस के खास बोले- संबंध सुधारने पर कर रहे काम

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने कहा कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भारत के साथ तनावपूर्ण संबंध सुधारने के प्रयास कर रहे हैं। सरकार आर्थिक हितों को राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखकर भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करना चाहती है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने स्पष्ट किया है कि ढाका भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने नई दिल्ली के साथ कूटनीतिक संवाद को सकारात्मक दिशा देने के लिए पहल शुरू की है और उनका प्रशासन राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखते हुए आर्थिक सहयोग को प्राथमिकता दे रहा है। बता दें कि भारत ने अभी आधिकारिक तौर पर नहीं लेकिन यहां यह सवाल उठने लगा है कि बांग्लादेश के साथ आर्थिक संबंध खत्म किए जाएं, अगर भारत इस ओर हल्का सा भी कदम बढ़ाता है तो बांग्लादेश में हालात बहुत खराब हो सकते हैं।

yunus

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस (फोटो- AP)

'भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की कोशिश'

सरकारी खरीद सलाहकार परिषद समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अहमद ने कहा कि मुख्य सलाहकार विभिन्न संबंधित पक्षों से बातचीत कर भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूनुस ने सीधे भारत से बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने उन अधिकारियों और हितधारकों से संवाद किया है जो इस मुद्दे से जुड़े हैं।

End of Feed