कौन हैं पाकिस्तान के मौलाना डीजल, जिन्होंने इमरान खान के विरोध में उतार दिया है 'मदरसा सेना', सुप्रीम कोर्ट पर बोला धावा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 15, 2023, 11:33 PM IST

Who is Maulana Diesel: जमात-ए-उलेमा इस्लाम फजल ग्रुप (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजल उर रहमान- मौलाना डीजल के नाम से मशहूर हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि राजनीतिक विरोधी भी उन्हें मौलाना डीजल कहते हैं। मौलाना डीजल पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा कद रखते हैं और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

Who is Maulana Diesel: पाकिस्तान के एक मौलाना की चर्चा इन दिनों काफी है, नाम है मौलाना डीजल, लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। मौलान डीजल इस समय इमरान खान के खिलाफ अपनी 'मदरसा सेना' को मैदान में उतार चुके हैं, इससे पहले भी इमरान जब पीएम थे, तब भी मौलाना डीजल ने अपनी आजादी मार्च के जरिए उनकी सरकार को हिला दिया था।

maulana diesel, pakistan

इमरान खान के खिलाफ मौलाना ने उतार दी है मदरसा सेना

कौन हैं मौलाना डीजल

जमात-ए-उलेमा इस्लाम फजल ग्रुप (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजल उर रहमान- मौलाना डीजल के नाम से मशहूर हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि राजनीतिक विरोधी भी उन्हें मौलाना डीजल कहते हैं। मौलाना डीजल पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा कद रखते हैं और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मौलाना पाकिस्तानी संसद में नेता प्रतिपक्ष से लेकर विदेश नीति को लेकर बनी संसदीय समिति, कश्मीरी समिति में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। मौलाना डीजल के पिता खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

End of Feed