China की कमान अब Li Qiang के पासः राष्ट्रपति Xi Jinping के हैं करीबी, PM बनने के बाद सामने होंगे ये चैलेंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2023, 02:52 PM IST

Who is Li Qiang: शी के करीबी लोगों में कारोबारी समर्थक नेता कहे जाने वाले ली किआंग (63) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) तथा सरकार में दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे।

Who is Li Qiang: चीन की संसद ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विश्वासपात्र ली किआंग की देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की शनिवार को पुष्टि की। उन पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए सख्त तीन साल तक लगाये गये लॉकडाउन और पश्चिम के साथ बिगड़ते संबंधों से प्रभावित दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का जिम्मा होगा। वह ली खछ्यांग (67) का स्थान लेंगे, जो पिछले 10 साल से देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र में ली किआंग की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गयी। राष्ट्रपति शी ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव दिया था।

Li Qiang

ली किआंग राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विश्वासपात्र हैं।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार के अनुसार, हालांकि, शी के बरक्स उनका ‘चुनाव’ सर्वसम्मति से नहीं हुआ। एनसीपी के 2,947 में से 2,936 सदस्यों ने उनके नाम का समर्थन किया, जबकि तीन ने उनके खिलाफ मतदान किया और आठ सदस्य मतदान से दूर रहे। मतदान के बाद शी ने ली किआंग को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

End of Feed