कौन है मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट, अब तक इसके बारे में क्या-क्या पता चला? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

I24 न्यूज के मुताबिक हम्मामी ने फिलिस्तीन के प्रति लगातार अपना समर्थन और इजराइल के प्रति अपनी नफरत का इजहार करता आया था। यरूशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हम्मामी के पास किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं थी।

Who Is Hamam Al Hammami : बीते 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जनरल (WSJ) की रिपोर्ट में हमलावर को-पायलट की पहचान उजागर की गई है। हमलावर को-पायलट का नाम हमाम अल हम्मामी है और इसकी उम्र 29 साल बताई गई है। रिपोर्ट में दावा है कि हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा को देखते हुए ओमान ने उस पर विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया था। इस बैन के बावजूद दुबई-तेल अवीव सहित अन्य हवाई मार्गों पर विमान उड़ाने के लिए फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर था।

Hamam Al Hammami

ओमान का नागरिक है हमाम अल हम्मामी।

अधिकारियों ने ABC न्यूज को बताया कि हम्मामी 2024 में ओमान एयर में को-पायलट ट्रेनी के रूप में काम कर रहा था। यहां जब वह काम कर रहा था तो उसके पास से चरमपंथी सामग्री बरामद हुई थी। सूत्रों का कहना है कि इस बरामदगी के बाद भी वह एयरलाइन में एक प्रशासनिक भूमिका निभा रहा था।

End of Feed