Israel-Hamas Ceasefire: हमास पर इजरायल कहर बरपा रहा है। एक के बाद एक हवाई हमलों में अपने दुश्मनों का खात्मा कर रहा है। हाल ही में इजरायल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन मोहम्मद सिनवार को हवाई हमलों में मार गिराया, लेकिन यह युद्ध कब थमेगा? इस पर सभी की निगाह टिकी हुई है। इस बीच, अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई जिसमें दावा किया गया कि इजरायल ने अमेरिका द्वारा तैयार किए गए अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि मैं पुष्टि कर सकती हूं कि विशेष दूत (स्टीव) विटकॉफ और राष्ट्रपति ने हमास को युद्धविराम का प्रस्ताव सौंपा है जिसका इजरायल ने समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है और हमास ने अभी तक प्रस्ताव की शर्तों को स्वीकार नहीं किया है।
क्या है प्रस्ताव का मकसद?
विटकॉफ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन एक नया प्रस्ताव पेश करने के करीब है। नए प्रस्ताव का मकसद लड़ाई में विस्तारित युद्धविराम के बदले गाजा में बंधक बनाए गए जीवित और मृत बंधकों को वापस लाना है।
