‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा...', व्हाइट हाउस बॉलरूम पर कोर्ट की रोक से भड़के ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में प्रस्तावित 400 मिलियन डॉलर के बॉलरूम प्रोजेक्ट पर बड़ा झटका लगा है। डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने बिना कांग्रेस की मंजूरी के निर्माण पर रोक लगा दी। ट्रंप प्रशासन ने फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में प्रस्तावित नए बॉलरूम के निर्माण को लेकर बड़ा झटका लगा है। अमेरिका की एक संघीय अपील कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन को वॉइट हाउस बॉलरूम का निर्माण रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 400 मिलियन डॉलर की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का निर्माण रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में बिना विधायी मंजूरी के इतने बड़े स्तर पर री-डिजाइन करने के अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकार पर सवाल उठाए हैं।

trump news (10)

400 मिलियन डॉलर के व्हाइट हाउस बॉलरूम मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप। ANI

अदालत के फैसले के बाद ट्रंप ने इसे 'अन्यायपूर्ण' बताते हुए चुनौती देने का ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन अब इस मामले को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में है। अपीलीय अदालत ने अपने फैसले को 14 दिनों के लिए रोककर रखा है, ताकि प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मौका मिल सके।

End of Feed