पूरी जमीन हिल गई- जब अमेरिकी बमवर्षकों ने वेनेजुएला की राजधानी पर बोला हमला तो मच गई तबाही

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में देर रात कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज और कई विस्फोटों से दहशत फैल गई। वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर सैन्य ठिकानों पर हमले का आरोप लगाया है। अब अमेरिका ने भी स्वीकार कर लिया है कि उसी ने वेनेजुएला पर हमला किया है।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कम ऊंचाई पर उड़ते कई विमानों की आवाज सुनाई दी और एक के बाद एक कम से कम सात विस्फोट हुए। स्थानीय समयानुसार यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। धमाकों के बाद शहर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भय का माहौल नजर आया।

us venezuela conflict

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला (फोटो- AP)

अमेरिका पर हमले का आरोप

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए। सरकार का कहना है कि अमेरिका ने देश के कई राज्यों में सैन्य और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमला किया है। काराकस में एक सैन्य अड्डे से धुआं उठता देखा गया, जबकि राजधानी के एक अन्य सैन्य प्रतिष्ठान में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोटों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जमीन तक कांप उठी।

End of Feed