ईरान पर कब तक मिसाइलें दागता रहेगा इजरायल? रूवेन अजार ने खोला राज, बोले- अमेरिका के फैसलों से नहीं बदलेगी रणनीति

मध्य पूर्व में जारी टकराव के बीच इजरायल ने अपनी मंशा साफ कर दी है। भारत में इजरायल के राजदूत ने साफ कहा है कि ईरान के परमाणु, मिसाइल और प्रॉक्सी खतरों को खत्म करने तक सैन्य अभियान जारी रखेगा। बातचीत की संभावना के बावजूद सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने ईरान को लेकर अपने देश की रणनीति और उद्देश्य स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल का मुख्य लक्ष्य ईरानी शासन से उत्पन्न अस्तित्व के खतरों को खत्म करना है। जब तक ये खतरे पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते,सैन्य अभियान जारी रहेगा।

israel ambassador reuven azar

इजराइल के राजदूत रूवेन अजार

ANI को दिए एक इंटरव्यू में अजार ने कहा कि इजरायल पहले ही साफ कर चुका है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम,बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी खतरों को खत्म करना चाहते हैं,ताकि इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

End of Feed