'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं करेंगे, US-इजरायल से लड़ने के लिए हमारे पास अन्य तरीके', ईरानी सैन्य अधिकारी का बयान

ईरान के सरकार टेलिविजन के साथ बातचीत में खतम अल-अनबिया के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल किउमार्स हैदरी ने कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद नहीं किया है और वह इसे बंद भी नहीं करेगा।' उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल से लड़ने के लिए उन्हें पास युद्ध के अन्य तरीके एवं क्षमताएं मौजूद हैं।

Strait of Hormuz News: ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि उनका देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया है और वह इस मार्ग को बंद भी नहीं करेगा। ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल से लड़ने के लिए उसके पास अन्य तरीके एवं क्षमताएं हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख समुद्री जलमार्गों में से एक है। इससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल गुजरता है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्टों में ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का दावा किया गया।

Strait of hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं करेंगे-ईरानी सैन्य अधिकारी

गुरुवार को ईरान के सरकार टेलिविजन के साथ बातचीत में खतम अल-अनबिया के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल किउमार्स हैदरी ने कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद नहीं किया है और वह इसे बंद भी नहीं करेगा।' उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल से लड़ने के लिए उन्हें पास युद्ध के अन्य तरीके एवं क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'हम पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के आरोप लगे हैं। बावजूद इसके हमें स्ट्रेट बंद करने में विश्वास नहीं है क्योंकि अमेरिका और यहूदियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए हमारे पास अन्य क्षमताएं भी हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करना इस बड़े युद्ध का एक छोटा कदम है।'

End of Feed