हम भारत से प्यार करते हैं, उसके साथ और ऊर्जा व्यापार करना चाहते हैं, बोले अमेरिकी ऊर्जा मंत्री

क्रिस राइट ने कहा कि मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हम भारत से प्यार करते हैं। हम भारत के साथ और अधिक ऊर्जा व्यापार और अधिक बातचीत की आशा करते हैं। राइट ने न्यूयॉर्क फॉरेन प्रेस सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Chris Wright: अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने बुधवार को कहा कि उनका देश अपने शानदार सहयोगी भारत के साथ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करना चाहता है, जिसमें प्राकृतिक गैस, कोयला, परमाणु ऊर्जा और खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन शामिल हैं। राइट ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, जब मैं इस पद पर आया, तब से मेरा अधिकांश समय भारत के साथ काम करने में बीता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, अमेरिका का एक शानदार सहयोगी, एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और एक गतिशील समाज है, जिसकी ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग अपनी समृद्धि और अवसरों को बढ़ा रहे हैं।

Chris wright

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट का बयान (AP)

मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं

उन्होंने कहा, मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हम भारत से प्यार करते हैं। हम भारत के साथ और अधिक ऊर्जा व्यापार और अधिक बातचीत की आशा करते हैं। राइट ने न्यूयॉर्क फॉरेन प्रेस सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वह वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की इस टिप्पणी पर पीटीआई के सवाल का जवाब दे रहे थे कि भारत आने वाले वर्षों में वाशिंगटन के साथ ऊर्जा उत्पादों पर अपने व्यापार को बढ़ाने की उम्मीद करता है और भारत के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों में अमेरिका की भागीदारी का एक बड़ा तत्व होगा।

End of Feed