दूसरा पार्ट बाकी है या तीसरा, ये पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करता है, मोरक्को से राजनाथ का पाकिस्तान को सीधा संदेश

पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दूसरा भाग बाकी है या तीसरा, हम नहीं कह सकते। यह उनके (पाकिस्तान के) आचरण पर निर्भर करता है। अगर वे आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होते हैं, तो उन्हें जवाब मिलेगा।

Rajnath in Morocco: मोरक्को के रबात में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीयों को मोरक्को के प्रति पूरी तरह वफादारी दिखाने का संदेश दिया। साथ ही आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाया। भारतीय समुदाय से राजनाथ ने कहा कि भारत के प्रति हमारी निष्ठा, लगाव और प्रेम स्वाभाविक है। हम दुनिया में कहीं भी हों, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते, हमारी ज़िम्मेदारियां दूसरों से अलग हैं...अगर हम मोरक्को में आजीविका कमा रहे हैं और अपने परिवार की देखभाल कर रहे हैं, तो मोरक्को के साथ कोई विश्वासघात नहीं होना चाहिए, यह भारत का चरित्र है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक (फाइल फोटो- PTI)

पाकिस्तान के आतंकवाद का फिर देंगे जवाब

पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दूसरा भाग बाकी है या तीसरा, हम नहीं कह सकते। यह उनके (पाकिस्तान के) आचरण पर निर्भर करता है। अगर वे आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होते हैं, तो उन्हें जवाब मिलेगा। पहलगाम में हमारे 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर मार डाला गया। अगले दिन, 23 अप्रैल को, सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों और रक्षा सचिव के साथ बैठक में मैंने पहला सवाल यही पूछा कि अगर सरकार कोई ऑपरेशन करने का फैसला करती है, तो क्या वे इसके लिए तैयार हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि उन्होंने बिना एक पल भी देर किए जवाब दिया कि वे पूरी तरह तैयार हैं।

End of Feed