Volodymyr Zelensky To Meet Donald Trump: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
जेलेंस्की ने कहा कि वो एक बार फिर ट्रंप से मुलाकात करेंगे।(फोटो सोर्स: AP)
जेलेंस्की ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि दोनों नेता रविवार की वार्ता के दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे और विचाराधीन 20 सूत्री योजना ‘‘लगभग 90 प्रतिशत तैयार है।’’
‘क्षेत्रीय मुद्दे’भी उठाएगा यूक्रेन: जेलेंस्की
उन्होंने कहा कि एक ‘आर्थिक समझौते’’ पर भी चर्चा की जाएगी, लेकिन उन्होंने यह पुष्टि करने में असमर्थता जताई कि क्या इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष ‘‘क्षेत्रीय मुद्दे’’ भी उठायेगा।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से निकट भविष्य में कोई ऐसा प्रारूप खोजना होगा, जिसमें न केवल यूक्रेन और अमेरिका मौजूद हों, बल्कि यूरोप का भी प्रतिनिधित्व हो।’’ प्रस्तावित बैठक लगभग चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किये जा रहे व्यापक राजनयिक प्रयासों में नया घटनाक्रम है।
अंतिम चरम पर शांति की बातचीत: जेलेंस्की
पत्रकारों से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि रविवार को होने वाली चर्चा यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि वार्ताकार प्रस्तावित 20 सूत्री शांति ढांचे को अंतिम रूप देने के करीब हैं, जो "लगभग 90% तैयार है।"
इस हफ्ते जेलेंस्की ने कहा था कि अगर रूस पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के कुछ हिस्सों से अपनी सेना वापस बुलाता है, तो यूक्रेन भी ऐसा करने पर विचार करेगा। उनके प्रस्ताव के अनुसार, यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में
रूस पहले से ही अमेरिका के संपर्क में: दिमित्री पेस्कोव
इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव की फ्लोरिडा में अमेरिकी दूतों से हाल में हुई मुलाकात के बाद से क्रेमलिन पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘संवाद जारी रखने पर सहमति बनी है।’’ रूसी सेना वर्तमान में लुहांस्क के अधिकांश हिस्से और डोनेट्स्क के लगभग 70% हिस्से पर कब्जा किए हुए है, ये दोनों क्षेत्र डोनबास का हिस्सा हैं। एक विसैन्यीकृत क्षेत्र बन जाएगा।
