पुतिन का बड़ा दावा- "अंत की ओर है रूस-यूक्रेन युद्ध", पश्चिमी देशों पर मढ़ा युद्ध भड़काने का दोष

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि यूक्रेन संघर्ष अब समाप्त होने वाला है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाया। जानें ट्रंप के युद्धविराम और पुतिन के इस्तांबुल समझौते वाले बयान के बारे में।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक दावा किया है। विजय दिवस (Victory Day) परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ जारी यह युद्ध अब 'अपने अंत की ओर' है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पश्चिमी देशों, विशेषकर यूरोपीय देशों और अमेरिका के 'ग्लोबलिस्ट एलीट' विंग पर युद्ध को भड़काने और यूक्रेन का इस्तेमाल रूस के खिलाफ करने का तीखा आरोप लगाया।

Vladimir Putin Ukraine War

पुतिन ने इस्तांबुल समझौते को लेकर फ्रांस और ब्रिटेन को घेरा (फाइल फोटो)

"यूक्रेन के हाथों हमारे खिलाफ जंग लड़ रहा है पश्चिम"

रूसी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि पश्चिम ने यूक्रेन को अपने भू-राजनीतिक हितों को साधने के लिए एक मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है। पुतिन ने कहा, "वे ही हैं जो यूक्रेन के हाथों हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। उनके लिए यह बहुत सुविधाजनक है। उन्होंने ही इस संघर्ष को उकसाया और रूस के हितों की अनदेखी की।" उन्होंने नाटो (NATO) के विस्तार और यूक्रेन की यूरोपीय संघ (EU) की आकांक्षाओं को इस टकराव का मुख्य कारण बताया।

End of Feed