वेनेजुएला में भूकंप का कहर, दो तगड़े झटकों से मची भारी तबाही, अब तक 235 लोगों ने गंवाई जान, 4300 से ज्यादा घायल

Venezuela Earthquake: उत्तरी वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बैक-टू-बैक शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत हो चुकी है और 4300 से अधिक लोग घायल हैं।

Venezuela Earthquake: उत्तरी वेनेजुएला से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। देश में आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने भयंकर तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 235 लोगों (Venezuela Earthquake Update) की मौत हो चुकी है। वेनेजुएला के स्वास्थ्य मंत्रालय और अधिकारियों के मुताबिक, अस्पतालों में भर्ती गंभीर रूप से घायलों की संख्या को देखते हुए मरने वालों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

Venezuela Earthquake Update

भूकंप से कांपा वेनेजुएला (फाइल फोटो)

लगभग एक दशक के बाद देश ने ऐसी भयानक प्राकृतिक आपदा का सामना किया है, जिसने राजधानी काराकस सहित उत्तरी तटवर्ती इलाकों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है।

End of Feed