हेगसेथ के 'ब्रोकर' ने की थी US रक्षा फंड में निवेश की कोशिश, फिर हुआ ईरान पर हमला, रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ब्लैकरॉक का 3.2 अरब डॉलर इक्विटी फंड ऐसी कंपनियों को अपने केंद्र में रखता है जो कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा पर बढ़े हुए सरकारी खर्च से लाभान्वित हो सकती हैं। इस रिपोर्ट के बाद हेगसेथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Pete Hegseth : अमेरिका के रक्षा मंत्री पीठ हेगसेथ विवादों में आ गए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा गया है कि हेगसेथ से जुड़े एक व्यक्ति ने अमेरिका की एक बड़ी रक्षा इकाई में निवेश की इच्छा जताई थी। इसके कुछ दिनों बाद ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के हमले शुरू हुए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की मुताबिक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का हवाला दिया गया है। इस बीच, रक्षा मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार, एवं पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता एवं सीन पार्नेल ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से बेबुनियात और मनगढ़त बताया है।

US War Secy Hegseth

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ।

कंपनी ने अंदरूनी रूप से इसे उठाया

रॉयटर्स के मुताबिक फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में इस निवेश से जुड़ी चर्चाओं के बारे में जानकारी रखने वाले तीन लोगों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉर्गन स्टैनली के साथ काम करने वाले 'ब्रोकर' ने बीते फरवरी में डिफेंस इंडस्ट्रियल एक्टिव ईटीएफ (आईडीईएफ) में एक संभावित मल्टीमिलियन डॉलर के निवेश के लिए ब्लैकरॉक से संपर्क किया। सूत्रों का कहना है कि निवेश की इस पेशकश पर ब्लैकरॉक ने अंदरूनी रूप में इस मामले को उठाया।

End of Feed