अमेरिकी सेना ने इराक से सैनिकों की वापसी पूरी की, 12 साल का सैन्य अभियान खत्म

अमेरिका ने 2003 में इराक पर हमला किया था और 2011 में अपने सैनिक वापस बुला लिए थे। लेकिन 2014 में आईएस के उभार और मोसुल जैसे बड़े शहरों पर उसके कब्जे के बाद अमेरिका के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बना और अमेरिकी सैनिक दोबारा इराक लौटे।

US Iraq mission : अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उसने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से लड़ने के लिए शुरू हुआ 12 साल लंबा सैन्य अभियान औपचारिक रूप से खत्म हो गया। पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिक और उनके उपकरण उत्तरी इराक के उस आखिरी हवाई अड्डे से रवाना हो गए हैं, जहां वे अब तक तैनात थे।

us troop

इराक से यूएस सैनिकों की वापसी पूरी हुई।

पार्नेल ने कहा-IS को परास्त किया

पार्नेल ने कहा, 'यह पड़ाव 12 साल के उस अभियान की सफलता को दर्शाता है, जिसने इराक और पूरे क्षेत्र में आईएस को एक संगठित सैन्य खतरे के रूप में परास्त किया।" उन्होंने आगे कहा कि यह युद्धकालीन गठबंधन मिशन से इराक के नेतृत्व वाले सुरक्षा प्रयास की ओर बदलाव का संकेत है, जिसे अब दोनों देशों के बीच 'अधिक सामान्य द्विपक्षीय सुरक्षा संबंध' का समर्थन मिलेगा।

End of Feed