G7 शिखर सम्मेलन में रूस पर नए प्रतिंबंधों का ऐलान करेगा अमेरिका, 70 कंपनियों और संगठनों को ब्लैक लिस्ट में डालने की योजना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 19, 2023, 07:04 AM IST

जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और भारत हिस्सा लेने जा रहा है। अमेरिका ने इस सम्मेलन में रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकता है।

वॉशिंगटन: अमेरिका रूस पर नया प्रतिबंध का ऐलान करेगा। जापान में G7 शिखर सम्मेलन से पहले एक अमेरिकी ने कहा कि युद्ध के मैदान में महत्वपूर्ण सामान तक रूस की पहुंच को व्यापक रूप से रोकने करने के लिए अमेरिका नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष G7 में अमेरिका के मुख्य लक्ष्य कई हैं हालांकि मुख्य ध्यान यूक्रेन को निरंतर समर्थन देना रहेगा। अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए हमने कई तरह की कार्रवाइयां की हैं। हमारे G7 भागीदारों के साथ समन्वय में हमने एक बड़ी अर्थव्यवस्था पर लगाए गए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण कार्रवाइयों की तैयारी की है। G7 शिखर सम्मेलन फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपीय यूनियन नेताओं के लिए एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय मंच है। इसमें भारत आमंत्रित देश है।

G7summit, ukraine russia war, Joe Biden, Vladimir Putin

जी7 समिट में अमेरिका रूप नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान करेगा

70 कंपनियों और संगठनों को करेगा ब्लैक लिस्ट

अमेरिका स्पष्ट रूप से रूस को प्रतिबंधित अमेरिकी प्रोडक्ट बेचने के लिए करीब 70 कंपनियों और संगठनों को ब्लैक लिस्ट में डालने की योजना बना रहा है।

End of Feed