अमेरिकी राष्ट्रपति को लगा 'सुप्रीम' झटका, कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को किया रद्द; बताया गैरकानूनी

Trump Tariffs: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दुनिया भर में एकतरफा रूप से लगाए गए व्यापक टैरिफ को गैरकानूनी बताया।

Trump Tariffs: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी बताया। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय आपात स्थितियों के लिए बनाए गए कानूनों को गलत इस्तेमाल किया गया है।

Trump Tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

निचली अदालत का फैसला बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ को रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने 6-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के उस निर्णय को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि 1977 के कानून का इस्तेमाल कर ट्रंप ने अपने अधिकारों की सीमा पार की है।

End of Feed