'मणिपुर में मानवाधिकारों का हनन हुआ...' अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- 60 हजार से ज्यादा लोग हुए विस्थापित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 06:22 AM IST

US report on human rights in Manipur: अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मणिपुर में जातीय हिंसा फैलने के बाद राज्य में व्यापक तौर पर मानवाधिकारों का हनन हुआ है। दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में करीब 200 लोग मारे गए और मई से नवंबर के बीच मणिपुर में करीब 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए।

US report on human rights in Manipur: भारत में हाल ही में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बाद अब मणिपुर पर भी अमेरिकी रिपोर्ट जारी की गई है। मानवाधिकारों पर इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मणिपुर में जातीय हिंसा फैलने के बाद राज्य में व्यापक तौर पर मानवाधिकारों का हनन हुआ है। दरअसल, बीते दिनों मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा हुई थी, जिस कारण लंबे समय तक मणिपुर अशांत रहा।

Manipur Violence

मणिपुर हिंसा

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में करीब 200 लोग मारे गए और मई से नवंबर के बीच मणिपुर में करीब 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है और मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अमेरिकी संसद द्वारा स्वीकार की गई विदेश विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में अन्य कई मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

End of Feed