'भारत-अमेरिका संबंधों में अहम रोल, गुजरात की जमीन से...', देश के सबसे सबसे लंबे समय तक PM बनने पर अमेरिकी सिंगर ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ

PM Modi Longest Serving Indian Prime Minister: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के कारण ही दुनिया भर में भारतीयों का मान और वैश्विक मंच पर देश का कद बढ़ा है।

PM Modi Longest Serving Indian Prime Minister: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन (US Singer Mary Millben) ने सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश के जरिए बधाई दी है। पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर मिलबेन ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया। मैरी मिलबेन ने अपने संदेश की शुरुआत भारत के तिरंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों की तारीफ से की।

us singer mary millben

मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बताया 'भारतीय सपने का प्रतीक' (Photo: X/@MaryMillben)

मिलबेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब भारत के आसमान में तिरंगा गर्व से लहराता है, तो हम इस महान देश की यात्रा के एक ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक पड़ाव का जश्न मनाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहचान पूरी तरह से उनके हक में है। उनके नेतृत्व ने 140 करोड़ भारतीयों की प्रगति, एकता और आकांक्षाओं को एक नया आकार दिया है।

End of Feed