'हम माफी नहीं मांगेंगे', ईरान युद्ध को लेकर महाभियोग की मांग पर हेगसेथ का पलटवार, ट्रंप से मिला 'A+'

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ महाभियोग की नई कोशिशों को 'तमाशा' करार दिया है। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर संविधान का मजाक उड़ाने और कानूनी आदेशों का पालन करने वाले सैन्य कर्मियों को अपराधी ठहराने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ महाभियोग की नई कोशिशों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इन प्रस्तावों को 'तमाशा' बताया और राजनीतिक विरोधियों पर ट्रंप प्रशासन को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। हेगसेथ ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया अमेरिकी संविधान का मजाक उड़ाती है और उन सैन्य कर्मियों को अपराधी बनाती है जो केवल कानूनी आदेशों का पालन कर रहे हैं।

PETER

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (फाइल फोटो)

मई के बाद अपनी पहली पेंटागन ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने कहा,'हम माफी नहीं मांगेंगे। ये [महाभियोग] प्रस्ताव एक तमाशा हैं। ये संविधान का मजाक उड़ाते हैं। ये उन सैनिकों को अपराधी ठहराते हैं जो कानूनी आदेशों का पालन करते हैं।' रक्षा सचिव ने अपने खिलाफ चल रहे इस महाभियोग अभियान की तुलना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उन पर चले दो महाभियोग मामलों से की। उन्होंने विरोधियों पर एक ही राजनीतिक रणनीति को दोहराने का आरोप लगाया, जो इस बार राष्ट्रपति के कैबिनेट सदस्य को निशाना बना रही है।

End of Feed