अमेरिका में चुनाव से पहले उठा 'लोकतंत्र बचाओ' का मुद्दा, ट्रंप और बाइडन फिर आमने-सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 08:42 AM IST

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'लोकतंत्र बचाओ' अपील के साथ चुनाव अभियान शुरू किया है। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करारा पलटवार किया है और कहा कि उन्होंने सरकार को हथियार बना लिया है और कह रहे हैं कि मैं लोकतंत्र के लिए खतरा हूं।

Trump Vs Biden: अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी को लेकर चुनावी अभियान तेज हो चुके हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हुए दंगे के लिए अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला करते हुए "लोकतंत्र बचाओ अपील" के साथ अपना चुनाव अभियान शुरू किया और दंगे की तीसरी वर्षगांठ को "बदनामी दिवस" के रूप में मनाया।

US Election Trump Vs Biden

अमेरिका चुनाव से पहले ट्रंप Vs बाइडन।

बाइडन का दावा- खतरे में है लोकतंत्र

राष्ट्रपति बाइडन ने पेंसिल्वेनिया में वैली फोर्ज में अमेरिकियों से पूर्व राष्ट्रपति से अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करने में शामिल होने की भावुक अपील की, जिन्होंने तुलनात्मक रूप से विद्रोहियों को माफ करने का वादा किया है। उन्होंने वैली फोर्ज, पेंसिल्वेनिया के पास भाषण में कहा, 'जिस लोकतंत्र के लिए उन अमेरिकियों (स्वतंत्रता सेनानियों) ने लड़ाई लड़ी, वह खतरे में है।'

End of Feed