IMF से पाक को लोन जारी होने पर एक्सपर्ट ने ट्रंप प्रशासन को लगाई फटकार, पूछा-क्यों जारी होने दिया फंड

यूएस थिंक टैंक अमेरिकी एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के सैन्य रणनीतिकार माइकल रूबिन ने कहा कि ऐसे समय में जब पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, ट्रंप प्रशासन को आईएमएफ से लोन जारी नहीं होने देना चाहिए था। बेल आउट पैकेज जारी होने पर रूबिन ने ट्रंप प्रशासन को फटकार लगाई है।

Michael Rubin : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी होने पर यूएस थिंक टैंक अमेरिकी एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के सैन्य रणनीतिकार माइकल रूबिन ने ट्रंप प्रशासन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, ट्रंप प्रशासन को आईएमएफ से लोन जारी नहीं होने देना चाहिए था।

trump

आईएमएफ से पाकिस्तान को जारी हुआ एक अरब डॉलर का पैकेज।

पाक को IMF से मिला है 1 अरब डॉलर

वाशिंगटन एग्जामिनर के ओ-पेड में रूबिन ने लिखा है कि 'चीन समर्थक और आतंकवाद में लिप्त देश के लिए एक अरब डॉलर का फंड जारी करना कहां तक उचित है।' बता दें कि आईएमएफ ने बीते शुक्रवार को पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी किया।

End of Feed