Donald Trump: इंटरव्यू को बीच में छोड़ भागे ट्रंप, पत्रकार से की गलत बात, देखें- वीडियो

Trump Kristen Welker Interview: 'बहुत हुआ, अब बंद करो!' एनबीसी न्यूज के शो 'मीत द प्रेस' में चुनावी धोखाधड़ी के सबूतों पर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। एंकर को 'क्रूकेड और स्टुपिड' कहकर बीच में ही छोड़ा इंटरव्यू।

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने आक्रामक तेवरों और मीडिया के साथ तीखी नोकझोंक को लेकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। एनबीसी न्यूज (NBC News) के मशहूर शो 'मीत द प्रेस' (Meet the Press) के लिए दिए जा रहे एक इंटरव्यू के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप बीच में ही अपना माइक निकालकर उठ खड़े हुए और वॉकआउट कर दिया।

Donald Trump: इंटरव्यू को बीच में छोड़ भागे ट्रंप, पत्रकार से की गलत बात, देखें- वीडियो

Donald Trump: इंटरव्यू को बीच में छोड़ भागे ट्रंप, पत्रकार से की गलत बात, देखें- वीडियो (स्क्रीनग्रैब: सोशल मीडिया)

एंकर व मॉडरेटर क्रिस्टन वेल्कर (Kristen Welker) द्वारा साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धोखाधड़ी के दावों पर बार-बार सबूत मांगे जाने से ट्रंप इस कदर भड़क गए कि उन्होंने इंटरव्यू को बीच में ही रोक दिया और कहा, 'चलो अब इसे यहीं खत्म करते हैं, क्योंकि अब बहुत हो चुका है। थैंक यू, डार्लिंग।'

End of Feed