ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- होर्मुज ना भी खुले, तब भी नहीं करेंगे सैन्य कार्रवाई...US मीडिया की तरफ से बड़ी खबर

US-Iran War: ट्रंप और उनके सहयोगियों ने यह आकलन किया कि इस अहम जलमार्ग को जबरदस्ती खोलने के किसी भी अभियान से यह संघर्ष उनके तय समय (चार से छह हफ्ते) से कहीं आगे खिंच जाएगा। उन्होंने फैसला किया कि अमेरिका को अपने मुख्य लक्ष्य हासिल करने चाहिए।

Donald Trump ready to end War: अमेरिका के राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे होर्मुज को फिर से खोले बिना भी युद्ध खत्म करने को तैयार हैं। वॉशिंगटन में प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद ही रहे। इससे संभवतः इस जलमार्ग पर तेहरान की मजबूत पकड़ बनी रहेगी और इसे फिर से खोलने का मुश्किल काम बाद के लिए टल जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध खत्म करने को तैयार, कहा- होर्मुज ना भी खुले, तब भी नहीं करेंगे सैन्य कार्रवाई.

राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध खत्म करने को तैयार, कहा- होर्मुज ना भी खुले, तब भी नहीं करेंगे सैन्य कार्रवाई.

यह जानकारी Wall Street Journal की रिपोर्ट में दी गई है। हाल के दिनों में, ट्रंप और उनके सहयोगियों ने यह आकलन किया कि इस अहम जलमार्ग को जबरदस्ती खोलने के किसी भी अभियान से यह संघर्ष उनके तय समय (चार से छह हफ्ते) से कहीं आगे खिंच जाएगा। उन्होंने फैसला किया कि अमेरिका को अपने मुख्य लक्ष्य हासिल करने चाहिए, यानी ईरान की नौसेना और उसके मिसाइल भंडारों को कमजोर करना और साथ ही मौजूदा टकराव को खत्म करते हुए, व्यापार के निर्बाध प्रवाह को फिर से शुरू करने के लिए तेहरान पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए।

End of Feed