डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी शुरू! अमेरिकी राजदूत बोले- 'जल्द से जल्द' इंडिया आएंगे राष्ट्रपति

US Envoy Sergio Gor: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप के इस ऐतिहासिक दौरे और दोनों देशों के बीच होने वाली बड़ी ट्रेड डील को लेकर अहम जानकारियां साझा की हैं।

Donald Trump India Visit: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंध एक बार फिर 'ऐतिहासिक गति' पकड़ चुके हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने वाशिंगटन में आयोजित एक लीडरशिप समिट के दौरान कहा है कि अमेरिकी प्रशासन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को अंतिम रूप देने में जुटा है। फ्रांस में आयोजित जी7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय पक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे अमेरिका जल्द से जल्द हकीकत में बदलना चाहता है।

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी शुरू! अमेरिकी राजदूत बोले- 'जल्द से जल्द' इंडिया आएंगे राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी शुरू! अमेरिकी राजदूत बोले- 'जल्द से जल्द' इंडिया आएंगे राष्ट्रपति (ANI)

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह दौरा नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के दौरान नहीं होगा, बल्कि इसके ठीक बाद यानी अगले साल की शुरुआत में इसे शेड्यूल किया जा रहा है।

End of Feed