युद्ध, टैरिफ, US की ताकत...राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में क्या-क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि 'मैंने अमेरिका की ताकत बहाल की है, 10 महीनों में आठ युद्धों का निपटारा किया है, ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया है और गाज़ा युद्ध को समाप्त किया है, जिससे 3,000 वर्षों में पहली बार शांति आई है, और यहां देश में जीवित और मृत—दोनों तरह के बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की है।'

US President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया में युद्ध रुकवाने का श्रेय लिया है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 10 महीने में दुनिया भर में 8 युद्ध रुकवाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अपने इस कार्यकाल में उन्होंने टैरिफ के जरिए बहुत कुछ हासिल किया। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ उनका पसंदीदा शब्द है। साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन ने जब कार्यालय छोड़ा तो अमेरिका की हालत बहुत 'खराब' थी जबकि उन्होंने अपने फैसलों से देश को मजबूत बनाया।

donald trump

ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन। तस्वीर-AP

End of Feed