क्या ट्रंप ने मेलोनी और मैक्रों को करीब ला दिया! यूरोप किस तरह अमेरिका के खिलाफ एकजुट हो रहा और इसमें भारत के लिए क्या?

Emmanuel Macron Giorgia Meloni: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के डर से यूरोपीय देश एकजुट हो रहे हैं। जानिए इस भू-राजनीतिक बदलाव और भारत के साथ 'मदर ऑफ ऑल डील्स' व्यापार समझौते पर इसका क्या असर होगा।

Donald Trump Europe Effect: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत ने न केवल वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है, बल्कि यूरोपीय महाद्वीप के राजनीतिक नक्शे को भी नए सिरे से परिभाषित करना शुरू कर दिया है। कल तक जो यूरोपीय देश प्रवासन, रक्षा बजट, यूक्रेन युद्ध और यूरोपीय संघ (EU) के भविष्य को लेकर आपस में बंटे हुए थे, वे अब वाशिंगटन के साथ आने वाले 'लेन-देन' और अप्रत्याशित रिश्तों से निपटने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं।

क्या ट्रंप ने मेलोनी और मैक्रों को करीब ला दिया! यूरोप किस तरह अमेरिका के खिलाफ एकजुट हो रहा और इसमें भारत के लिए क्या?

क्या ट्रंप ने मेलोनी और मैक्रों को करीब ला दिया! यूरोप किस तरह अमेरिका के खिलाफ एकजुट हो रहा और इसमें भारत के लिए क्या? (AI)

इस भू-राजनीतिक बदलाव की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली तस्वीर फ्रांस और इटली के बीच के रिश्तों में देखने को मिली है, जहां वैचारिक रूप से दो अलग-अलग ध्रुवों पर खड़े नेता अब एक-दूसरे के गले लग रहे हैं।

End of Feed