'मेरी शक्तियों की कोई सीमा नहीं'...ईरान युद्ध के बाद डोनाल्ड ट्रंप की दहाड़, समझौते को बताया अमेरिका की 'महा-जीत'

US Iran War Peace Deal: ईरान युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान। 'द एक्सियोस शो' में ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर उनकी शक्तियों की कोई सीमा नहीं है।

Donald Trump Axios Interview: अमेरिका और ईरान के बीच हफ्तों तक चले भीषण सैन्य टकराव के बाद अब युद्ध तो थम गया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने वैश्विक राजनीति में नया तूफान ला दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि इस युद्ध ने अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियों और सीमाओं को उजागर किया है। ट्रंप ने साफ लहजे में कहा कि उनकी पावर की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच हुए ताजा शांति समझौते (MoU) का पुरजोर बचाव करते हुए इसे दुनिया के लिए एक बड़ी राहत और अमेरिका की एकतरफा जीत बताया है।

'मेरी शक्तियों की कोई सीमा नहीं'...ईरान युद्ध के बाद डोनाल्ड ट्रंप की दहाड़, समझौते को बताया अमेरिका की 'महा-जीत'

'मेरी शक्तियों की कोई सीमा नहीं'...ईरान युद्ध के बाद डोनाल्ड ट्रंप की दहाड़, समझौते को बताया अमेरिका की 'महा-जीत' (AP)

ट्रंप का बेबाक इंटरव्यू

प्रसिद्ध अमेरिकी टॉक शो 'The Axios Show' में जब एंकर ने ट्रंप से सवाल किया कि इस खतरनाक युद्ध ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शक्तियों की सीमाओं के बारे में क्या सिखाया? तो ट्रंप ने अपने जाने-पहचाने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया, 'कोई सीमा नहीं है। मैंने अभी तक ऐसा कोई सबक नहीं सीखा है। मैं जानता हूं कि सीमाएं होती हैं, लेकिन मेरे लिए कोई सीमा नहीं है। हमने उन्हें (ईरान को) सैन्य रूप से पूरी तरह से हरा दिया है।'

End of Feed