'जो करना होगा, मैं करूंगा...परमाणु हथियार महामंदी से ज्यादा खतरनाक'; डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी

US Iran Deal News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना वैश्विक मंदी या 'महामंदी' के खतरे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। वहीं ईरान ने अमेरिका के दावों को खारिज किया है।

Donald Trump Iran Nuclear Weapon: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना किसी भी वैश्विक आर्थिक मंदी या 'महामंदी' के जोखिम से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

'जो करना होगा, मैं करूंगा...परमाणु हथियार महामंदी से ज्यादा खतरनाक'; डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी

'जो करना होगा, मैं करूंगा...परमाणु हथियार महामंदी से ज्यादा खतरनाक'; डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी (AP)

'जो करना होगा, मैं करूंगा'- राष्ट्रपति ट्रंप

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में संपन्न हुई शुरुआती दौर की तकनीकी वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान किसी भी आगामी समझौते का पालन करने में विफल रहता है, तो वे सैन्य विकल्पों समेत कोई भी सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा, 'अगर ईरान अपने वादों पर खरा नहीं उतरता है या उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता है, तो मुझे जो करना होगा, मैं वो करूंगा। जब तक वे हमारा सम्मान करेंगे, तब तक हमें कोई परेशानी नहीं होगी।'

End of Feed