दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना को बड़ा नुकसान, एफ-18 और सी हॉक हेलीकॉप्टर हुए हादसे का शिकार

नौसेना के सबसे उन्नत और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विमानवाहक पोतों में से एक यूएसएस निमित्ज (सीवीएन-68) वर्तमान में दक्षिण चीन सागर में तैनात है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां अक्सर सैन्य गतिविधियां और भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिलता है।

रविवार को विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज (USS Nimitz) से उड़ान भरते समय अमेरिकी नौसेना का एक F-18 लड़ाकू विमान और एक नौसेना का MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर दक्षिण चीन सागर में अलग-अलग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। नौसेना अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाएं नियमित अभियानों के दौरान अलग-अलग समय पर हुईं। हादसे के बाद आस-पास के जहाजों और विमानों से तुरंत बचाव अभियान शुरू किए गए और सभी चालक दल के सदस्यों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया।

USS Nimitz

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका नेवी के दो विमान हादसे का शिकार हुए (AP)

अमेरिकी नौसेना ने क्या कहा

एक आधिकारिक बयान में अमेरिकी नौसेना ने कहा कि दोनों विमान यूएसएस निमित्ज वाहक समूह से उड़ान भरते समय दुर्घटनाओं का शिकार हुए। बयान में कहा गया है, सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और यूएसएस निमित्ज स्ट्राइक ग्रुप पूरी तरह से मिशन-सक्षम बना हुआ है।

End of Feed