US Iran War: 'इंडिया ने अच्छा काम किया है इसलिए...', भारत के रूसी तेल खरीदने पर क्या बोला अमेरिका?

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट (Karoline Leavitt) ने बताया कि यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बढ़ते दबाव को कम करने और तेल की कमी से बचने के लिए उठाया गया है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर संकट खड़ा हो चुका है। भारत सहित कई देशों में कच्चे तेल और गैस की किल्लत का डरा सता रहा है। हील ही में अमेरिका अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन का अस्थायी वेवियर दिया है। अमेरिका का उद्देश्य भारत और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बढ़ते दबाव को कम करना है।

trump modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फाइल फोटो।

अमेरिका ने क्यों दी भारत को तेल खरीदने की इजाजत?

इस मुद्दे पर बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को इसलिए छूट दी है क्योंकि भारत में हमारे सहयोगी देशों ने अच्छा काम किया है और पहले ही प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ईरानियों के कारण दुनिया भर में तेल आपूर्ति में आई इस अस्थायी कमी को दूर करने के लिए, हमने उन्हें अस्थायी रूप से रूसी तेल स्वीकार करने की अनुमति दी है। यह रूसी तेल पहले से ही समुद्र में था; यह पहले से ही पानी में था। हमारा मानना है कि इस अल्पकालिक उपाय से रूसी सरकार को फिलहाल कोई महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा।"

End of Feed